काशीपुर, जून 5 -- बाजपुर। संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को विशेष प्रवर्तन दल ने मसीत, केलाखेड़ा, कुईखेड़ा और सरकड़ी क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने के साथ ही शराब बनाने के उपकरण और लहन को नष्ट किया है। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम में क्षेत्र-04 बाजपुर, मंडलीय प्रवर्तन दल (कुमाऊं मंडल), जनपदीय प्रवर्तन दल तथा क्षेत्र-01 रुद्रपुर की टीमें शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...