काशीपुर, मई 23 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक संचालक का नाम मतदाता सूची से गायब मिला। इसको लेकर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुलविंदर कौर के समर्थकों ने चुनाव अधिकारी का घेराव करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, केलाखेड़ा क्षेत्र के संचालक ब्रजभूषण पांडेय का नाम निर्वाचन सूची में शामिल नहीं था। यह भी पढ़ें- क्रय-विक्रय समिति में किरन अध्यक्ष, कमल उपाध्यक्ष निर्वाचित इस पर समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। चुनाव ...