बाजपुर कॉलेज की जसकिरन ने एथलेटिक्स में जीते 4 गोल्ड मेडल
काशीपुर, सितम्बर 18 -- बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की होनहार छात्रा जसकिरन कौर ने राज्य और जोनल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा जसकिरन कौर ने देहरादून के रायपुर में 28-29 अगस्त को आयोजित 26वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-20 वर्ग की 100 मीटर हर्डल्स दौड़ 15.53 सेकंड में पूरी कर और हेप्टाथलॉन में 4108 अंक जुटाकर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- भावना ने गोला फेंक में जीता रजत पदक यह भी पढ़ें- भावना ने गोला फेंक में जीता रजत पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.