काशीपुर, नवम्बर 29 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को श्री दसमेश स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पहुंचे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभेष कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ले कहा कि विरासत के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सुंदर व रंगारंग कार्यक्रम प्रदर्शित कर देश व राज्य की संस्कृति की झलक दी है। वहीं प्राधानाचार्य संदीप सलारिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। 2024-25 में 10वीं में सर्वर्श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए योगिता भंडारी एवं अवनीत कौर तथा प्रिया राठौर को पुरस्कृत किया गया। वहीं सुखबीर सिंह भट्टी को स्टूडेंट ऑफ द इयर व इस साल विद्यालय की वार्षिक ट्रॉफी के विजेता जोरावर हाउस को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व बच्चों ने सुंदर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।...