काशीपुर, मार्च 30 -- बाजपुर, संवाददाता। भारतीय सेना में तैनात ग्राम हरिपुरा बाजपुर निवासी जवान 32 वर्षीय दीपक सिंह डोबाल का आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पूर्व सैनिक सरबजीत सिंह डोबाल के पुत्र दीपक वर्तमान में गुजरात के बड़ोदरा में तैनात थे। परिजनों के अनुसार, 27 मार्च को एक सैन्य कोर्स के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। दीपक के निधन की सूचना मिलते ही हरिपुरा स्थित उनके आवास पर शोक की लहर दौड़ गई। दीपक वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में देशभक्ति की गहरी परंपरा है। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं, जबकि एक बड़े भाई नरेंद्र सिंह डोबाल सहित दूसरे भाई भी सेना में सेवा ...