बाजपुर कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के बीच भिड़ंत, जमकर हुआ हंगामा,
काशीपुर, मई 14 -- बाजपुर, संवाददाता। नगर के राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच में अचानक विवाद हो गया। मैच के दौरान दो छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों छात्रों को चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गुरुवार को विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबड्डी मुकाबले के दौरान खेलते समय दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों के चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर घायल छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.