काशीपुर, मई 27 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम सभा नन्दपुर नरका टोपा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में फैल रही गंदगी और प्रदूषण से नाराज होकर बुधवार को बीडीओ को एक मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने मार्ग से कूढ़ा हटाने और गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

गंदगी की समस्या बीडीओ को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा के पास से गुजरने वाले नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे गांव के घरों और नालियों का कचरा और प्लास्टिक धड़ल्ले से डाला जा रहा है। समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब ग्रीष्मकाल में इस कूड़े के ढेर में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी जाती है। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण गांव के बुजुर्गों और बीमार लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों और ग्रामीणों का भी वहां से गु...