काशीपुर, मार्च 6 -- बाजपुर, संवाददाता। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक विपिन चंद्र ने क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों और सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से व्यापारियों और दुकानदारों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। ईरान में चल रहे युद्ध के हालात को लेकर क्षेत्र में अफवाह फैल गई थी कि डीजल और पेट्रोल की कमी हो सकती है। इसके चलते बरहैनी स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग गई थी। मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने पेट्रोल पंपों पर तेल की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की। जांच में गोराया फिलिंग स्टेशन पर करीब 14 हजार लीटर पेट्रोल और 16 हजार लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद मिला। वहीं बालाजी फिलिंग स्टेशन पर तेल...