सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- बाजपट्टी। बाजपट्टी रेलवे स्टेशन पथ में साई मंदिर के बगल में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के एक कमरे में एक कर्मी का संदिग्ध हालत में सोमवार को शव मिला है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक संदीप कुमार उर्फ गुड्डू (35 वर्ष) उक्त फाइनेंस कंपनी में बतौर ईडीओ के पद पर पोस्टेड था। ब्रांच में लोन बांटना और वसूली करना उसका मुख्य कार्य था। वह मुजफ्फरपुर जिला के फकुली थाना क्षेत्र के गोवा भगवानपुर निवासी राजेश भगत का पुत्र था। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को काम समाप्त कर फाइनेंस के अधिकांश कर्मी घर लौट गए। रविवार की छुट्टी के बावजूद संदीप ऑफिस में ही रह गया। सोमवार की सुबह करीब दस बजे ड्यूटी के लिए पहुंचे कर्मियों ने दूसरी मंजिल पर अवस्थित कार्यालय का मुख्य दरबाजा को बंद देख उसे फोन किया। उन्होंने काफी आवाज...