मथुरा, मई 12 -- थाना नौहझील पुलिस ने डकैती के मामले में वांछित दो आरोपियों की रविवार रात एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड स्थित प्लॉट के समीप से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बाइक,तमंचा,कारतूस,आधार,पैनकार्ड और 65 सौ रुपये की नकदी बरामद कर चालान किया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदम्बा सिंह, निरीक्षक विवेक कुमार, उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, रजत गर्ग पुलिस टीम के साथ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन- 68 स्थित सर्विस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। चारदीवारी युक्त खाली प्लाट के समीप से मुन्ना निवासी रायपुर बांगर, नौहझील और सुमित निवासी गांव पैगांव, शेरगढ़, हाल निवासी डी- 78 कैलाश नगर, थाना चांदहट, पलवल, हरियाणा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक होंडा एचएफ डीलक्स के अलावा ...