मथुरा, जून 23 -- बाजना में डेयरी पर छापा, नमूने लिए मथुरा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद खाद्य पदार्थ पर सहायक आयुक्त खाद्य जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में मांट तहसील के बाजना स्थित तन्वी डेयरी पर कार्यवाही की गई। डेयरी परिसर में स्वच्छ परिस्थितियों में पनीर का निर्माण हो रहा था l संदेह के आधार पर पनीर का एक नमूना व मिश्रित दुग्ध का एक नमूना संग्रहित किया गया। टीम द्वारा बजरंग डेयरी बाजना पर कार्यवाही करते हुए एक पनीर का नमूना संग्रहित किया गया l संग्रहित नमूने वास्ते जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश सिंह, अरुण राणा, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...