हरिद्वार, मई 25 -- चर्चित बाघ शिकार मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां आखिरकार सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने में सफल हो गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे रोशनाबाद स्थित कोर्ट परिसर पहुंचे आमिर हमजा को पकड़ने के लिए पहले से तैनात वन विभाग की टीम सक्रिय हुई, लेकिन वकीलों और वनकर्मियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अब वन विभाग उससे पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी में जुट गया है। श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट में दो बाघों की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद से वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा था। जांच में सामने आया था कि बाघों के शव जंगल में पड़े मिले थे और उनके अंग भी काटे गए थे। मामले में अब तक आलम उर्फ फम्मी, आशिक, जुप्पी और यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा ...