हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। विधायक प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड व ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल के साथ डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाक़ात की। उन्होंने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में 10 लाख से सोलर लाइट लगाए जाने के लिए आभार व्यक्त किया। विकास भगत ने बताया कि डीएम ने पनियाली में बाघ के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट के लिए बजट उपलब्ध कराया है। जिससे क्षेत्र में सोलर लाइट लगने लगी हैं। उन्होंने डीएम को होली की बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, विक्रम जंतवाल, गुंजन मेहरा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...