पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घूम रहे पर्यटक बाघों की चहलकदमी से रोमांचित हो रहे हैं। मंगलवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर करने आए पर्यटकों को जब बाघ का परिवार अठखेलियां करता हुआ दिखा तो वह उत्साहित हो गए। इसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पर्यटन सत्र शुरू होते ही देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे हैं। हाल के दिनों में नहर किनारे कई बार बाघों के दिखाई देने से पर्यटकों का उत्साह और बढ़ गया है। मंगलवार को जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों ने दो बार बाघ का दीदार किया। यह भी पढ़ें- बाघ परिवार दिखा तो सैलानियों का बढ़ा रोमांच एक बाघ काफी देर तक नहर के पास टहलता नजर आया, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इसके अलावा बाघों का एक परिवार भी जंगल में दिखाई दिया। जिसको देखकर प...