पीलीभीत, अगस्त 29 -- पीलीभीत। बाघ के हमले में किसान की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाघ को पकड़ने और वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार रात से रामनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। शनिवार सुबह तक जाम जारी रहा। ग्रामीणों ने रस्सी लगाकर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस भी ग्रामीणों के आक्रोश के आगे बेबस नजर आई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ को पकड़ने और वन अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग की ओर...