लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- संसारपुर, संवाददाता। दक्षिण खीरी वन प्रभाग को भरिगवां वन चौकी के अंतर्गत मौठीखेड़ा गांव के पास बीती रात बाघ ने खेतों की तरफ विचरण कर रहे सांड को अपना निवाला बना लिया। सुबह खेतों की तरफ गए मजदूरों ने गन्ने के खेत में सांड का शव पड़ा देखा तो वन विभाग को सूचना दी। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत बाबरपुर के मजरा मौठीखेड़ा में गांव के दक्षिण बाघ ने खेतों की तरफ विचरण कर रहे एक सांड को अपना निवाला बना लिया। सोमवार की सुबह खेतों की तरफ टहलने गए मजदूरों व किसानों ने श्याम नारायन के गन्ने खेत में एक सांड का अधखाया शव देखा तो वहां अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां आसपास के खेतों में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम ने सांड के शव को दफन करा दिया है। बाघ...