लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- खेत पर काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने सोमवार को हमला कर दिया। बाघ के हमले में युवक की मौत हो गई। घटना महेशपुर वन रेंज में सोमवार दोपहर बाद की है। बताया जा रहा है कि नंदलालपुरवा गांव में खेत पर युवक काम कर रहा था। अचानक गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को गोला सीएचसी लाया गया, यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...