लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- पलियाकलां संपूर्णानगर रोड स्थित बरेली फार्म क्षेत्र में रविवार शाम एक बाघ देखा गया। जिससे लोगों मे दहशत का महौल बना हुआ है। ग्रामीणों को गुरुद्वारे से पहले गद्दानिया केंद्र के सामने बाघ दिखाई दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक बाघ ने सुबह बाघ ने एक बछड़े का शिकार किया था। वहीं शाम करीब 6.45 पर बाघ ने एक शूकर मार गिराया। जिसको ग्रामीणों ने मौके पर बैठा हुआ देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाघ की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग लोगों को सतर्क रहने और खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.