लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- आंवला जंगल से सटे गांवों में बाघ की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। जंगल से सटे गांव डोकरपुर में बाघ ने नीलगाय का शिकार कर झाड़ियों में खींच ले गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्कतापूर्वक रहने की अपील की है। मितौली क्षेत्र के गांव डोकरपुर में निवासी मनीराम जगदीश , रामशंकर व राकेश सुबह नरवा किनारे खेत देखने जा रहे थे। राम ओतार के लाही के खेत मे बाघ को नीलगाय का शिकार कर शव को चकमार्ग से आत्माराम के बाग में खींच ले गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग आंवला वन दरोगा माया प्रकाश, वन रक्षक प्रज्ञाष दूवेदी व टीम ने बाघ की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्कतापूर्वक रहने के साथ वन जीव देखाई देने की सूचना वन विभाग के देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.