बहराइच, अप्रैल 7 -- मनीष सिंह / बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के जंगल से सटे कतरनिया के मजरे तड़वां निवासी राजा बाबू (11) पुत्र कमल निषाद मंगलवार सुबह लगभग 20:30 बजे अपने खेत में मक्का की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले पर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और हांका लगाकर बाघ को खदेड़ा गया। घायल बालक राजा बाबू के मुंह पर बाघ के पंजे से वार करने पर उसकी बाई आंख एवं पूरा मुंह घायल हो गया है। जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर है। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाघ के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। वन महकमे की टीम ने बाघ न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.