लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- गांव नंदलालपुर में खेत पर काम कर रहे युवक की बाघ के हमले में मौत के बाद दहशत है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय है। आंवला बीट के गांव नंदलालपुर निवासी गजोधर लाल का 23 वर्षीय बेटा मनोज कुमार सोमवार को अपने खेत में सरसों की फसल काट रहा था। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बाघ की गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिससे लोग पहले से ही डरे हुए थे। अब इस घटना के बाद लोगों में और अधिक भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।महेशपुर रेंज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.