लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- दुधवा बफर जोन के वन रेंज संपूर्णानगर क्षेत्र में जंगली हिंसक पशुओं के हमलों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार दोपहर किसान का अधखाया शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। उधर वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने से गुस्सा और बढ़ गया। लोगों ने शव को सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने का एलान किया। पर पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। गन्ने के खेत में टाइगर अटैक से किसान प्रगट सिंह की मौत की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पर वन विभाग की टीम दो घंटे नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान प्रगट सिंह शाम को खेत से पानी लगाकर वापस आ रहा था। शाम करीब 6 बजे से उसकी तलाश की जा रही थी। पर शनिवार को उसका अधखाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.