बाघ की निगरानी को लगाए गए 8 कैमरे और पिंजरे
लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- महेशपुर वन रेंज क्षेत्र में बाघ की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी व्यवस्था को तेज कर दिया है। नंदलालपुर और आसपास के क्षेत्रों में बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए विभाग ने तत्काल प्रभाव से 8 कैमरे लगाए हैं। इसके साथ ही बाघ को पकड़ने के उद्देश्य से दो पिंजरे भी लगाए गए हैं, जिनमें बकरों को बांधा गया है, ताकि बाघ को पकड़ा जा सके। वन विभाग की तीन टीमें लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही हैं और बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हैं। वन दरोगा रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कैमरों के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है, जिससे जल्द ही उसे पकड़ने में सफलता मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.