हमीरपुर, फरवरी 24 -- सरीला, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में बाघ देखे जाने की सोशल मीडिया पर वायरल सूचना ने वन विभाग की नींद उड़ा दी। सोमवार रात वन विभाग और पुलिस बाघ की खोज में जुट गई। देर रात तक क्षेत्र में कॉम्बिंग की गई, लेकिन कहीं भी बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट के आधार पर राठ क्षेत्र के एक युवक ने जिला प्रशासन को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास बाघ के होने की सूचना भेजी थी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग सरीला की टीम चिकासी पुल व आसपास इलाके में पहुंची और रात करीब 11 बजे से एक बजे तक सर्च अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ भी की, मगर किसी ने बाघ या अन्य वन्यजीव देखे जाने की जानकारी नहीं दी। जांच में सामने आया कि बाघ द...