बाघ का शिकार करने में तीन और शिकारियों को दबोचा, फरार चल रहे दो की तलाश
चित्रकूट, जुलाई 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीमा से सटे एमपी के मझगवां वन क्षेत्र में करंट लगाकर बाघ का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने फरार चल रहे तीन और शिकारियों को दबोच लिया है। अब तक इस मामले में छह शिकारी पकड़े जा चुके है। जबकि फरार चल रहे दो शिकारियों की तलाश चल रही है।चार दिन पहले एमपी की वन विभाग की टीम ने जंगल में दफन बाघ के अवशेष बरामद किए थे। शिकार में आठ शिकारियों को चिन्हित किया गया था। इनमें वन विभाग के चौकीदार का भाई भी शामिल था। शिकारियों ने जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने के उद्देश्य से तार लगाकर करंट दौड़ाया था। इसी करंट की चपेट में आकर बाघ की मौत हो गई। शिकारियों ने खुद को फंसने से बचाने के लिए बाघ के शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। लेकिन बाद में मुखबिर के जरिए विभाग को मामले की भनक लगी और शिकारी कार्रवाई के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.