बेगुसराय, मार्च 28 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी संख्या- 20 बी के समीप शनिवार को गाड़ी संख्या- 13019 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक महिला रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कोलकाता निवासी विश्वजीत मालाकार की पुत्री शैम्पिता मालाकार के रूप में की गई है। बताया गया है कि वह चलती ट्रेन में शौचालय जाने के लिए ट्रेन के गेट पर खड़ी थी। इसी बीच वह असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे रेल पटरी पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायल महिला ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान शौचालय जाने के क्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.