बाघ एक्सप्रेस का बदला समय, हरदोई में अब रात 2:42 बजे पहुंचेगी ट्रेन
हरदोई, अगस्त 26 -- हरदोई। रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम के बीच चलने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी दो सितंबर 2026 से लागू होगी, जबकि हरदोई स्टेशन पर इसका प्रभाव चार सितंबर से दिखाई देगा। अभी तक बाघ एक्सप्रेस रात 12:20 बजे लखनऊ पहुंचती थी और 12:30 बजे रवाना होती थी। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रात 2:12 बजे पहुंचकर दो मिनट बाद 2:14 बजे रवाना होती थी। नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन अब रात 12:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 12:55 बजे वहां से रवाना होगी। ट्रेन हरदोई स्टेशन पर रात 2:42 बजे पहुंचेगी। यहां से 2:44 बजे आगे के लिए रवाना होगी। समय में बदलाव का सीधा असर हरदोई से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। पहले ट्रेन रात 2:12 बजे हरदोई पहुंचती थी, जबकि अब इसका निर्धारित आगमन समय 2:42 बजे है। यात्रियों को नए समय के अनुसार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.