बिजनौर, अक्टूबर 6 -- अमानगढ़ का मिश्रित वन सिर्फ बाघों और दूसरे वन्यजीवों के लिए ही मुफीद नहीं, बल्कि यहां का विविध वन आवास पक्षियों के लिए भी सबसे अनुकूल साबित हुआ है। जर्नल ऑफ थ्रेटेंड टैक्सा में प्रकाशित शोध में अमानगढ़ में 110 पक्षी प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। शोध फरवरी से अप्रैल 2021 के बीच किया गया था और इसका प्रकाशन 26 सितंबर को हुआ। शोध में मिश्रित वन क्षेत्र को पक्षियों के लिए सबसे अनुकूल पाया गया। जानकारी के अनुसार अमानगढ़ के जंगल में उपलब्ध समृद्ध खाद्य संसाधनों और स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र का संकेत देती है। विजय प्रताप सिंह, साजिद रजा, डॉ. शरद कुमार, डॉ. मेराज अनवर और डॉ. अफीफुल्ला खान ने विभिन्न आवास क्षेत्रों में पॉइंट काउंट विधि से पक्षियों का सर्वेक्षण किया। इसमें प्रजाति, संख्या, झुंड का आकार और दूरी दर्ज की गई। प...