पीलीभीत, सितम्बर 19 -- पीलीभीत। मुरादाबाद और बिजनौर में लगातार परेशानी बन रहे तेंदुओं की आहट अब पीटीआर के बाहरी क्षेत्रों में भी सामने आने लगी है। जुलाई माह से अब तक वन्यजीव संरक्षण एवं नियंत्रण रिपोर्ट के मुताबिक कर्तनियाघाट शाहजहांपुर और बिजनौर में कुल 37 तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है। यही नहीं पीटीआर के बाहरी क्षेत्र में भी तीस तेंदुए बाहरी दायरे में है। जो लगातार खतरे की घंटी बजा रहे हैं। इस पर फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने पीटीआर और वन एवं वन्यजीव प्रभाग के दोनों ही डीएफओ संग विमर्श किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बलिया में फिर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, संख्या 17 पहुंचीतेंदुओं की संख्या में वृद्धि इंसानी बस्ती की तरफ रुख कर रहे तीस से अधिक तेंदुओं की संख्या वन एवं वन्यजीव प्रभाग के लिए आगामी सीजन में खतरे की घंटी है। जंगल में भरे पा...