गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता शहर में मंगलवार से यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। बस, ट्रक, टैंकर सहित अन्य भारी वाहनों को बाघागाड़ा से कुशीनगर-लखनऊ हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया, जबकि कार, ऑटो, बाइक सहित हल्के वाहन नौसढ़ होते हुए राजघाट पुल पार करके शहर में जाएंगे।इसके साथ ही पुलिस ने अमरूद मंडी स्थित हार्बर्ट बांध के पास कट को भी बंद करने का निर्णय लिया है। अब राजघाट पुल को पार करने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्टनगर से पहले एक ओर से दूसरी ओर जाने का रास्ता नहीं मिलेगा। डायवर्जन के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है।एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटिल, एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र पाटिल ने डायवर्जन लागू होने से एक दिन पहले सोमवार को निरीक्षण की व्यवस्था देखी। लोक निर्माण विभाग खंड-तीन के इंजीनियरों ने बताया...