रांची, अप्रैल 15 -- चान्हो, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बुधवार को बाघवार एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार के अनुसार, छात्र हर्षित नयन ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सत्यम कुमार गुप्ता ने 93.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया यादव ने 91.6% अंक हासिल कर शीर्ष विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 131 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से लगभग 30 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार और प्राचार्य अरुण बाघवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.