बाघवार अकादमी के छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
रांची, जुलाई 18 -- चान्हों, प्रतिनिधि। बाघवार एकेडमी की छात्राओं ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। एसओएफ के अनुसार 72 देशों के 99,499 से अधिक स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कक्षा सात की छात्राएं अंजना कुमारी और परिधि साहदेव ने इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10वीं और जोनल स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त की। दोनों को जोनल सिल्वर मेडल, 1,250 रुपये नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में भी दोनों छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 267 और जोनल रैंक 10 हासिल कर सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस प्राप्त किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.