बाघमारा ब्रदर्स ने गोविंदपुर जीनियस को 28 रन से हराया
धनबाद, मार्च 30 -- स्वस्थ शरीर में ही बेहतर प्रदर्शन संभव है और इसके लिए खेल जरूरी है। इसी संदेश के साथ रविवार को झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉयज फेडरेशन (झारोटेफ) ने अपने सदस्यों के बीच जेपीएल क्रिकेट लीग की शुरुआत की। राजगंज स्थित बीबीएम स्टेडियम बागदाहा में खेले गए उद्घाटन मैच में बाघमारा ब्रदर्स ने गोविंदपुर जीनियस को 28 रन से हराकर जीत दर्ज की। 12 ओवर के इस मुकाबले में बाघमारा ब्रदर्स के कप्तान ब्रजेश भट्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए।जवाबी पारी में इकबाल की कप्तानी वाली गोविंदपुर जीनियस की टीम 12 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। बाघमारा ब्रदर्स के अभिषेक तिवारी ने शानदार 46 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप सदस्य प्रतिनिधि हल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.