धनबाद, जून 18 -- बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव एवं अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कु ने बुधवार को बांसजोड़ा पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुवा आवास योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस क्रम में लाभुकों से आवास निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला ने बताया कि इस बार बांसजोड़ा पंचायत में कुल 170 लोगों को आवास लाभुकों को आवंटित की गई थी। जिसमें करीब 160 लोगों ने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। 10 लोगों का आवास निर्माण के लिए पहली किस्त आना बाकी है। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने की आवास योजना की समीक्षा, दिए निर्देश जिस वजह से आवास का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया है कि मकान निर्माण ...