धनबाद, अप्रैल 18 -- महुदा, प्रतिनिधि। बाघमारा की जनता ने चाहा तो इस बार परिवर्तन होगा और वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उक्त बातें महुदा क्षेत्र के लोहापट्टी पंचायत अंतर्गत कसियाटांड़ बस्ती में शुक्रवार को आयोजित जनता मजदूर संघ की सभा में केंद्रीय महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कही। धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के करीबी रहे कौशल किशोर महतो की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धार्थ गौतम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीण महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। सिद्धार्थ गौतम ने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि उनके लोगों को परेशान करने की किसी ने जुर्रत की तो उसका माकूल जवाब देने की कूवत उनमें है। यह भी पढ़ें- यु...