सीवान, अप्रैल 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक बुजूर्ग महिला की मौत हो गयी। मृत महिला स्व. हीरा लाल यादव की 95 वर्षीय पत्नी मालती देवी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

घटना का विवरण सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम घर पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो परिवार के बीच आठ बीघा जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। यह विवाद न्यायालय में भी लंबित होना बताया गया। बताया गया कि विवाद को सुलझाने को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों व ग्रामीणों के बीच एक पंचायत हुई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष को मालती देवी के पुत्र द्वारा जमीन संबंधी कागजात देने की बात स्वीकार की गयी थी। लेकिन जब बुधवार को कागजात दिया गया तो वह गलत होने की...