सिमडेगा, फरवरी 11 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर में 12 से 14 फरवरी तक तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक उत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार की सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ होगी। 13 फरवरी को सुबह सात बजे से अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ होगा। वहीं रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ नगर भ्रमण निकाला जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा सहित विभिन्न राज्यों की कीर्तन मंडलियां अखंड हरिकीर्तन में भाग लेंगी। तीन दिवसीय...