श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- इकौना। इकौना थाना क्षेत्र टंडवा महंत में रविवार को एक बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर दिया। आग तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगी। जिसे देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों की ओर से पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बच्छराज मोर्या की बाग में लगे बांस, गूलर, कटहल, आम आदि के 50 पौधे झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...