हरदोई, मई 3 -- शाहाबाद, संवाददाता। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम मुजाहा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम मुजाहा निवासी शामीन 25 वर्षीय पुत्र रईस ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते गांव के पास स्थित बाग में एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मझिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात सामने आई है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.