अमरोहा, मई 8 -- नौगावां सादात, संवाददाता। तेंदुए को लेकर क्षेत्र में बनी दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब बुधवार रात आबादी से सटे एक बाग में तेंदुआ दिखाई देने के दावे से लोगों में दहशत का माहौल बना है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।मामला थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा से जुड़ा है। बस्ती निवासी जहीर अब्बास का इस गांव से सटे जंगल में एक आम का बाग है। फसल की रखवाली के लिए उन्होंने नौकर रख रखा है जो रात को बाग में ही सोता है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात चली आंधी के बाद लगभग एक बजे पत्तों में सरसराहट की आहट से उनके नौकर की आंख खुल गई, जिसके बाद सामने का नजारा देख उसके होश उड़ गए, थोड़े ही फासले पर बाग के दूसरे छोर पर एक तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया, जिसकी आंखों की चमक दूर से ही दिखाई दे रही थी, इतनी देर में ही तेंदुआ दूसरे बाग में गुजरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.