संतकबीरनगर, जून 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के महुलिया खुर्द गांव में गुरुवार को घर से खेलने निकली आठ वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में बाग के एक गड्ढे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। परिजन उसे पहले महुली के एक निजी अस्पताल और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। महुलिया खुर्द निवासी मो. मुश्ताक की आठ वर्षीय पुत्री माहरा खातून गुरुवार को मदरसे से पढ़कर घर लौटी थी। कुछ देर बाद वह अपनी छोटी बहन के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक बाग में खेलने चली गई। परिजनों के अनुसार कुछ समय बाद बाग की ओर से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो माहरा बाग म...