पीलीभीत, मई 6 -- पूरनपुर। किशोरी सहित दो लोगों पर तेंदुआ के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गांव के पास आम के बाग में कौओं के मंडराने पर रेंजर ने टीम और ग्रामीणों के साथ कांबिंग की। हांलाकि घटना स्थल के पास तेंदुआ के पगचिन्ह मिले हैं। निगरानी के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। यह भी पढ़ें- घास काट रही किशोरी सहित दो पर तेंदुआ ने किया हमलातेंदुआ के हमले की जानकारी सेहरामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीस मिनट के अंतराल पर तेंदुआ ने नवाजपुर की किशोरी सपना और पास के गांव रसूलापुर के शैलेंद्र पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान सपना अपनी बहन के साथ गन्ने के खेत में घास काट रही थी। उसके बाद दहशत फैल गई। खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने टीम के साथ मौके पर जाकर छानबीन की थी। इस दौरान खेत में तेंदुआ के पगचिन्ह मिले। उन्होंने हमले में घायल किश...