श्रावस्ती, मई 10 -- इकौना, संवाददाता। बाग में आम उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने जमकर पिटाई कर दी जिसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टंडवा महंत के मजरा रामपुर बनकटी गांव निवासी बालिका आरती गांव के पास स्थित लम्बरदारपुरवा आम की बाग में पड़ा आम उठा लिया। जिसकी रखवाली कर रहे कुछ युवको ने बालिका को पीट दिया दिया। इस दौरान बालिका के परिवार के ही महेश ट्रैक्टर से आ रहे थे। महेश ने देखा तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इस बीच बाग की रखवाली कर रहे लोग उसकी पिटाई करने लगे। जिसकी सूचना पर मौके पर बीच बचाव करने पहुंचे महेश के रिस्तेदार रामसहाय व टिंकू की भी पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए ...