प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के अचकचवापुर गांव निवासी उर्मिला पत्नी राकेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया गया कि सात मई को उसके भांजे विजय की बारात लालगंज अझारा गई थी। सभी बारात में शामिल होने चले गए। गांव में आबादी के बीच उसकी आम की बाग है। सात मई की ही रात करीब आठ बजे मौका पाकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके बाग में आग लगा दी। जिससे आम के पेड़ फल सहित आंशिक रूप से झुलस गए। लोग दौड़कर आग न बुझाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। उसके शोर मचाने पर परिवार की महिलाओं समेत गांव के लोग दौड़े आग पर किसी तरह पानी से काबू पाया। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची तो पूरे मामले की जांच की। पीड़िता उर्मिला ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.