आगरा, दिसम्बर 31 -- नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में हरीपर्वत जोन के वार्ड संख्या 95 स्थित बाग फरजाना क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा सेग्रीगेशन (कूड़ा पृथक्करण) जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत नगर निगम की सहयोगी संस्था की टीम ने घर-घर जाकर स्थानीय रहवासियों को कूड़े के सही पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़े को चार श्रेणियों में अलग करना अत्यंत आवश्यक है। इसके अंतर्गत सबसे पहले गीले कूड़े की जानकारी दी गई, जिसमें प्रकृति से प्राप्त सभी अपशिष्ट जैसे सब्जियों और फलों के छिलके, रात का बचा हुआ खाना, मीट, अंडे के छिलके, मूंगफली, अखरोट एवं नारियल के छिलके शामिल बताए गए। दूसरी श्रेणी में सूखा कूड़ा रखा गया, जिसमें मानव निर्मित वस्त...