आगरा, फरवरी 16 -- वार्ड 95 के पार्षद शरद चौहान ने सोमवार को नगर आयुक्त को पत्र देकर बाग फरजाना की सीवर लाइन को हरीपर्वत पर बन रही मॉडल रोड से जोड़ने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत हरीपर्वत चौराहे से मदिया कटरा रेलवे पुल तक मॉडल रोड के लिए नई सीवर लाइन डाली जा रही है। बाग फरजाना में सीवर की गंभीर समस्या है। यदि बाग फरजाना की लाइन को इस नई लाइन से जोड़ दिया जाएगा तो काले का ताल, दिल्ली गेट, प्रोफेसर कॉलोनी, पुष्पांजलि के सभी अपार्टमेंटो आदि को सीवर की समस्या से राहत मिल जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...