बाग ठेकेदार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर, मई 28 -- रामपुर मनिहारान। बुधवार की सुबह पूर्वी यमुना नहर के पुल पर किसी अज्ञात कार सवार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव नाई नगली उर्फ माजरी निवासी मोहम्मद हसन पुत्र अली हसन बुधवार की सुबह बाइक से बाग में जा रहा था। जैसे ही वह गांव सलेमपुर के पास पहुंचा तो तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कार सवार कार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल मोहम्मद हसन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सको ने गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.