बदायूं, अप्रैल 17 -- बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर में बाग की रखवाली कर रही एक महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतिका शीला देवी 55 वर्ष पत्नी सुंदरलाल रामपुर सिवड़ी, थाना पिंजौर, जिला पंचकुला हरियाणा की रहने वाली थी। शीला देवी अपने पति के साथ गांव में बाग की देखरेख कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएचसी से मिली सूचना के आधार पर बिसौली पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मक्के के खेत से महिला का शव बरामद यह भी पढ़ें- किशनगंज: खेत में मिला महिला का शव, विरोध में सड़क जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.