बागपत, मई 19 -- बागपत। निवाडा गांव में रहने वाले बागड़ी लुहार समाज के लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके वोट काटे जा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि गांव के कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा जानबूझकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इसके चलते वे न केवल मतदान के अधिकार से वंचित हो रहे हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर, पेज चार की लीड बताया कि निवाड़ा गांव में बागड़ी लुहार समाज के लगभग 450 परिवार रहते हैं। इन परिवारों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और घरों की रजिस्ट्री...