बागेश्वर, जनवरी 5 -- ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अंतर्गत जिला ताइक्वांडो खेल संघ के तत्वाधान में कलर बेल्ट का आयोजन ताइक्वांडो अकादमी द्यांगण में हुआ। प्री और फाइनल टेस्ट मैच में 325 से अधिक खिलाडियों ने परीक्षा पास की। येलो, ग्रीन, ग्रीन वन, ब्लू, ब्लू वन, रेड तथा रेड वन बेल्ट के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। पूमसे की बहुत सारी गतिविधियों में टेस्ट का आयोजन हुआ, दुसरी और लचीलापन, सहनशीलता, गति, मानसिक मजबूती की परख की गई। छह वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के 325 प्रतिभागी एक माह से इसकी तैयारी कर रहे थे, दो चरणों में इसका आयोजन और समापन किया गया। छह एक्सपर्ट की देखरेख में तैयारी और टेस्ट का आयोजन हुआ। द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त कमलेश तिवारी निशुल्क कार्यक्रमों से जुड़कर अनुभव का लाभ खिलाड़ियों को दे रहे हैं। एन आईएस कोच किरण नेगी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.